फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nikita and Pinky top in race competition

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ स्पर्धा निकिता व पिंकी अव्वल

Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nikita and Pinky top in race competition
फोटो नंबर-10कॉलेज की वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेती छात्राएं। स्रोत- संस्था
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को 28वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. अनिल यादव की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों की 200 मीटर व 400 मीटर रेस में निकिता व पिंकी प्रथम, महक व निकिता द्वितीय व निक्की तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट में मुस्कान, निकिता व पलक, लंबीकूद में महक, किरण व पलक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लड़कों की 800 मीटर रेस में विपिन प्रथम, अनिल द्वितीय व धमेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में रेस में विपिन प्रथम, अंकित द्वितीय व अनिल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शॉटपुट में साकेत प्रथम, धमेंद्र द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं लंबीकूद में विक्रम प्रथम, प्रदीप द्वितीय व विपिन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ. ईश्वर सिंह, डाॅ. सतीश यादव, डाॅ. किरण, डाॅ. दीपक शर्मा, डाॅ. मनोज सैनी, डाॅ. अशोक यादव व डाॅ. सुनीता हुड्डा सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। बैजनाथ चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोबिंद राम चौधरी नेखेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed