फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Night temperature reached 32.0 degree in Narnaul

नारनौल में गर्मी का रात का तापमान पहुंचा 32.0 डिग्री

Wed, 30 Jun 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Night temperature reached 32.0 degree in Narnaul
नारनौल। कोरोना संक्रमण की मार के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात इस सीजन की अब तक सबसे गर्म रात रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। रात्रि के तापमान में बुधवार को 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज गर्मी के चलते लोगों की रात की नींद भी हराम होने लगी है। इस बार मई माह में लोगों को तेज गर्मी का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जून माह के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी व लू ने लोगों को झुलसा दिया।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे है। एक पखवाड़ से बरसात भी नहीं हुई है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मानसून भी 25 जून से आने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी देरी से चल रहा है। इस देरी एवं गर्मी का असर खरीफ की कपास एवं बाजरा की फसलों पर साफ दिखाई देने लगा है। यह फसलें बरसात के अभाव में मुरझाने लगी हैं।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा पारा
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
24 जून - 41.8 - 29.8
25 जून - 41.3 - 27.4
26 जून - 38.2 - 25.0
27 जून - 41.5 - 27.6
28 जून - 42.3 - 28.5
29 जून - 44.0 - 29.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed