फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Night temperature in the district below 10 degrees for the third consecutive day

Mahendragarh-Narnaul News: लगातार तीसरे दिन जिले का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे

Fri, 08 Dec 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Night temperature in the district below 10 degrees for the third consecutive day

विज्ञापन
नारनौल। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड असर दिखाने लगी है। पिछले दो दिन से महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में सबसे ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को भी रात्रि का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। हालांकि शुक्रवार की रात तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। इस प्रकार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय चमकदार धूप खिली रहने से दिन का तापमान 23-25 डिग्री के बीच बने हुए है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हिमालय पर्वत की हिमाच्छादित शिखरों से सीधे उत्तरी हवाओं का रुख मैदानी राज्यों की तरफ होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि दिन के तापमान भी सामान्य से कम बने हुए हैं। सुबह से शाम तक चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को अभी दिन में ठंड का अहसास कम हो रहा है, लेकिन आगे के दिनों में कड़ाके की ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी, जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड देखने को मिलेगी, जिससे दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होगी। इस मौसम प्रणाली की ओर से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 12-15 दिसंबर के दौरान आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर सुबह के दौरान कोहरा छाया रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed