{"_id":"646fb82c4f655b57b9047154","slug":"night-temperature-dropped-after-light-drizzle-narnol-news-c-196-1-sroh1013-383-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हल्की बूंदाबांदी के बाद रात्रि के तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हल्की बूंदाबांदी के बाद रात्रि के तापमान में आई गिरावट
Fri, 26 May 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं सुबह के दौरान आंशिक ऊपरी वायुमंडल की सतह पर बादलवाही और तेज गति से ठंडी हवा चलने की गतिविधियां दर्ज की जा रही है जबकि दोपहर के बाद तेज चमकदार धूप खिल रही है। बुधवार के मुकाबले वीरवार को नारनौल के अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मगर बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में सुबह से शाम तक मौसम में बदलाव और अस्थिरता देखने को मिल रही है। अगले चार-पांच दिन तक इसी प्रकार की मौसमी गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ओवरऑल मौसम एक सप्ताह तक साफ और शुष्क रहेगा। धूप भी अच्छी निकलेगी। जिसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।