फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   night Domination: The district has 931 vehicles Czech In narnaul

नाइट डोमिनेशन: पूरे जिले में 931 वाहनों को किया चेक

Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
night Domination: The district has 931 vehicles Czech In narnaul
प्रतिकात्मक फोटो
नारनौल। जिला  पुलिस द्वारा जिला में शनिवार की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में एसपी सहित चार डीएसपी और 190 पुलिस कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने पुलिस  महानिदेशक के आदेश पर यह रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ने  जिले के कई नाकों को चेक किया। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए कि किसी भी वाहन को बगैर चेकिंग न जाने दिया जाए, हर वाहन की अच्छी तरह से जांच करे। रात को जिले में 21 अस्थाई नाके लगाये गए। इस दौरान पूरे जिले में 931 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 27 वाहनों को इंपाउंड किया और 16 संदिग्ध वाहनों के चालान भी किए गए। इसके अलावा 33 संदिग्ध लोगों के आपराधिक रिकार्ड जानने  के लिए पर्चा अजनबी भर कर उनके द्वारा बताये पते अनुसार संबंधित थाना में  भेजा गया।
विज्ञापन

नाका तोड़ भागने की कोशिश की
नाका अटेली कनीना मोड़ पर जब पुलिस नाका के कर्मचारी वाहनों को चेक कर रहे थे तब  एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। इस पर ट्रक ड्राइवर ट्रक को तेज स्पीड और लापरवाही से चलाकर भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मचारी अचानक पीछे हट गये  वरना दुर्घटना हो सकती थी। बाद में पुलिस की पीसीआर ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया। वहीं ट्रक के ड्राइवर विक्रम वासी महरमपुर व कंडेक्टर अनिल कुमार वासी तोता हेड़ी के खिलाफ थाना अटेली में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया। इन दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को नसीबपुर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed