फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   newly married women found in hansi with a young men

नवविवाहिता हांसी में मिली युवक के साथ मिली, पति के घर जाने से इनकार

Tue, 25 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
newly married women found in hansi with a young men
शादी के महज 50 दिन बाद ही ससुराल से फरार होने वाली महिला को पुलिस ने हिसार जिले के हांसी क्षेत्र से बरामद किया। महिला के साथ गांव राजावास का युवक भी मिला। दोनों को अदालत में पेश किया गया। वहां महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ककराला निवासी व्यक्ति ने 5 अगस्त को कनीना थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा कि उसकी शादी 15 जून 2020 को हुई थी। 4 अगस्त की रात को वह सोए थे। 5 अगस्त को तकरीबन सुबह 1 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली। जब चारों तरफ देखा तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिसमें सोने-चांदी के गहने, कुछ कपड़े गायब मिले। युवक ने पुलिस को दिए बयान में राजावास निवासी मोनू पर शक जताया था। महिला को कहीं पर छिपाकर रखने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसआई रामेश्वर और एएसआई स्नेह लता ने कार्रवाई करते हुए विवाहिता को गांव राजावास निवासी मोनू के साथ हांसी में बरामद किया। दोनों को मंगलवार को कनीना लाया गया। कनीना उप नागरिक अस्पताल में दोनों के कोरोना सैंपल लिए गए। इस दौरान ककराला और राजावास गांव के लोग पुलिस थाने में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अपने पति के साथ गांव ककराला जाने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया गया है। सभी गहने और पैसे अलमारी में ही रखे हुए हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने पर्सनल बोंड पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed