{"_id":"6a19d44bc78e8199c60ee64c","slug":"new-pg-courses-launched-mla-honored-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126907-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नए पीजी कोर्स शुरू, विधायक का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नए पीजी कोर्स शुरू, विधायक का हुआ सम्मान
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- राजकीय महाविद्यालय में एमएससी गणित कोर्स शुरू होने पर विधायक कंवर सिंह यादव क
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के तीन राजकीय महाविद्यालयों में नए पीजी कोर्स शुरू किए जाने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर विधायक कंवर सिंह यादव का महाविद्यालयों के प्राचार्यों और स्टाफ की ओर से बुके भेंट कर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एमएससी फिजिक्स और एमएससी गणित की कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं राजकीय महाविद्यालय सतनाली में एमए हिंदी और एमए राजनीति विज्ञान जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर और मजबूत होंगे।
इन कोर्सों के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। प्राचार्यों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
विज्ञापन
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए टीचिंग ब्लॉक, खेल मैदान और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों के लिए भी प्रयास जारी हैं।
प्राचार्य प्रो. विजय यादव और डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि नए पीजी कोर्स शुरू होने से महेंद्रगढ़ उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा और हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा।