फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New model vehicles boom in auto market

Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो मार्केट में नए मॉडल के गाड़ियों की धूम

Sun, 27 Oct 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
New model vehicles boom in auto market
फोटो संख्या:69-टीवीएस  ओटोमोबाइल्स शोरूम  महेंद्रगढ़ में स्कूटी देखते लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। इस बार ऑटो मोबाइल व वाहन कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस व दिवाली पर्व पर दोपहिया वाहनाें की खरीदारी में इजाफा हो रहा है। इस बार युवाओं को विभिन्न मॉडल की बाइक व स्कूटी का अच्छा क्रेज है।
विज्ञापन

धनतेरस व दिवाली के बाद विवाह सीजन शुरू हो गया है। इस बार विवाह-शादियों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शहर में 8 दोपहिया, 4 चौपहिया, 2 तिपहिया व चार ट्रैक्टर के शोरूम हैं। दुकानदारों ने करीब 12 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार की उम्म्दी जताई है।
विज्ञापन

इस बार लोग सीएनजी फ्रीडेम, पल्सर एन125, जुपिटर 113 सीसी तथा रोनिंग बाइक की ज्यादा मांग हो रही है। लोगों को वाहनों के अनुसार सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा अपाचे 110 व 180 सीसी की बाइक भी युवाओं की ज्यादा पसंद कर रहे है। युवाओं को आसान किस्तों पर बाइक व स्कूटी उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में यह हैं दाम
सीएनजी फ्रीडम बाइक एक लाख 12 हजार से एक लाख 28 हजार रुपये तक
पल्सर एन 125 एक लाख 13 हजार रुपये रुपये शुरू
प्लेटिना 100 एवं 110 73 हजार से 85 हजार रुपये तक
जुपिटर 113 सीसी 92 हजार से 1 लाख 9 हजार रुपये तक
टीवीएस स्पोर्ट्स 75 हजार रुपये से शुरू
रोनिंग बाइक एक लाख 62 हजार रुपये से शुरू
अपाचे 110 व 180 सीसी एक लाख 51 हजार से एक लाख 62 हजार रुपये तक
रेजेंड बाइक 85 हजार रुपये से शुरू एक लाख 50 हजार रुपये तक
इस समय बाजार में सीएनजी फ्रीडम मॉडल की ज्यादा मांग कर रहे है। प्लेटिना बाइक पांच हजार रुपये जमा करवाकर आसान किस्तों में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस बार धनतेरस व दिवाली पर्व पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्लसर, इलेक्ट्रिक चेतक बजाज स्कूटर भी पसंद कर रहे है।

विजय यादव, संचालक, महालक्ष्मी ओटोमोबाइल, महेंद्रगढ़।
धनतेरस व दिवाली पर्व पर युवा जुपिटर 113 सीसी स्कूटी, रोनिंग बाइक ज्यादा अधिक मांग हो रही है। मांग के अनुसार वाहनों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। विवाह-शादियों के लिए एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
अरविंद यादव, संचालक, वीएस ऑटो मोबाइल्स, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:69-टीवीएस  ओटोमोबाइल्स शोरूम  महेंद्रगढ़ में स्कूटी देखते लोग--संवाद

फोटो संख्या:69-टीवीएस  ओटोमोबाइल्स शोरूम  महेंद्रगढ़ में स्कूटी देखते लोग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed