फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New Market Committee Secretary takes charge at Kanina Grain Market

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना अनाज मंडी में नए मार्केट कमेटी सचिव ने संभाला कार्यभार

Sun, 26 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
New Market Committee Secretary takes charge at Kanina Grain Market
कनीना। स्थानीय अनाज मंडी में बाजरा खरीद प्रक्रिया में अनियमितताएं पाए जाने पर मुख्यमंत्री के आदेश पर मार्केट कमेटी सचिव मनोज पराशर को निलंबित किए जाने के दूसरे दिन नए सचिव की नियुक्ति कर दी गई। कनीना मार्केट कमेटी के नए सचिव अजीत सिंह ने शुक्रवार की रात कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

नव नियुक्त सचिव अजीत सिंह ने बताया कि अब तक कनीना मंडी में लगभग एक लाख 95 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिली थी कि मंडी में बाजरा खरीद में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है तथा किसानों से गेट पास और जे-फॉर्म जारी करने के लिए अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत पर हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गठित जांच टीम ने कनीना मंडी में छापेमारी की और ई-खरीद पोर्टल के आंकड़ों तथा मार्केट कमेटी के एच-रजिस्टर में अंतर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी एवं कुछ व्यापारी 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध वसूली कर रहे थे ताकि भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में झूठे भुगतान दर्शाए जा सके। जांच के भय के चलते अनेक व्यापारी अपने रजिस्टर लेकर मंडी परिसर से गायब हो गए।
इस घोटाले में मार्केट कमेटी के अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता भी पाई गई है जिसकी जांच फिलहाल जारी है। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहुजा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव मनोज पराशर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय पंचकूला में हाजिरी देने के आदेश जारी किए हैं।


---------------
- वर्जन:
पिछले सचिव की कुछ अनियमित रही होगी जिसके कारण चलते उसे नियुक्त किया गया है। अब तक कनीना मंडी में लगभग एक लाख 95 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रूप से जारी रहेगी।

-नव नियुक्त सचिव अजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed