फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New bus service started from Mahindergarh to Chandigarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए नई बस का संचालन शुरू

Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
New bus service started from Mahindergarh to Chandigarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन निगम नारनौल डिपो ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए नई बस का संचालन शुरू किया है। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।
यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 6:35 बजे रवाना होगी। माजरा चुंगी, सीगड़ा-सीगड़ी, झगड़ोली, बुचावास से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी होते हुए दोपहर 11:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यह बस चंडीगढ़ से शाम 3 बजे रवाना होकर रात 8 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी।सामाजिक संगठनों की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह चंडीगढ़ के लिए बस चलवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए सुबह के समय कोई बस सेवा नहीं थी। अब प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ इस बस सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 106 गांवों के लोगों, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सुबह के समय आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। बस सेवा शुरू करने पर सामाजिक संगठनों ने रोडवेज महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों का आभार जताया है।

-

वर्जन

नारनौल से चंडीगढ़ वाया महेंद्रगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इसकी मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 6:35 बजे रवाना होगी।- वेदप्रकाश, प्रभारी, बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed