{"_id":"67a2563fa850664fb103f279","slug":"netaji-subhash-park-is-being-beautified-with-rs-250-crores-narnol-news-c-196-1-nnl1003-121002-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेताजी सुभाष पार्क का 2.50 करोड़ से किया जा रहा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेताजी सुभाष पार्क का 2.50 करोड़ से किया जा रहा सुंदरीकरण
Tue, 04 Feb 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04शहर के सबसे बड़े नेताजी सुभाष पार्क में चल रहे कार्य का निरीक्षण करते एडीसी आनंद
- फोटो : पेट्रोल पंप में जांच करते अधिकारी।
नारनौल। काफी समय से बदहाल शहर के सबसे बड़े नेताजी सुभाष पार्क के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस पर नगर परिषद करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
नेताजी सुभाष पार्क में चल रहे कार्य का मंगलवार को एडीसी आनंद शर्मा ने निरीक्षण किया। एडीसी ने कहां पर क्या बनना है इसका जायजा लिया था। उनके साथ नगर परिषद के एक्सईएन सुंदरसिंह श्योराण भी मौजूद रहे। इन्होंने पार्क में दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया। एडीसी को जहां कमियां नजर आईं, वहीं उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसे ठीक करवाने के निर्देश दिए।
एडीसी ने अधिकारियों से पूछा कि पार्क का कार्य कब तक पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि पार्क के काम में तेजी लाने की जरूरत है। यदि ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं करता है तो जो नियमानुसार कार्रवाई है, उस पर की जाए। एडीसी ने नप अधिकारियों को पार्क में होने वाले कार्य का नक्शा भी उन्हें दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
इंसेट
पार्क में काफी लोग आते हैं घूमने
नेताजी सुभाष पार्क का मुख्य गेट सिंघाना रोड पर है और यह हुडा सेक्टर तक फैला हुआ है। इसके कारण सुबह-शाम यहां काफी लोग घूमने के लिए आते हैं। देखरेख के अभाव में पार्क की हालत काफी समय से दयनीय बनी हुई थी। इसको लेकर सामाजिक संस्थाओं व लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पार्क के सुधारीकरण के लिए मांग भी की थी। क्योंकि,पार्क की चहारदीवारी टूट जाने के कारण पार्क बेसहारा पशुओं की शरण स्थली बनी थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी टूट गए थे।
इंसेट
पार्क में ये होंगे काम
शुरूआत में पार्क की चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बेसहारा पशुओं को पार्क में आने से रोका जा सके। इसके साथ पार्क में बने ट्रैक का भी निर्माण किया जा रहा है। इनके दोनों तरफ टाइलों का बॉर्डर लगाकर सुंदर बनाया जा रहा है। पार्क के सुंदरीकरण के तहत फव्वारा सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में लाइट भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क में दो हट भी बनाई जानी है। जोकि लोगों सर्दी, गर्मी व बारिश में बैठने के लिए काम आएगी। वहीं पार्क के मुख्य गेट पर किए हुए अवैध कब्जों को हटाकर यहां से इसके प्रवेश द्वार को नया लुक दिया जाएगा। पार्क में नए झूलों के साथ युवाओं व बुजुर्गों के लिए ओपन जिम भी स्थापित की जाएगी।