फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NEP Implemented from This Session; Honours Research Degree Now Available in Four Years

Mahendragarh-Narnaul News: इसी सत्र से एनईपी लागू, अब चार साल में ऑनर्स रिसर्च डिग्री मिलेगी

Sun, 19 Apr 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
NEP Implemented from This Session; Honours Research Degree Now Available in Four Years
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2026-29 के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के तहत राजकीय महाविद्यालयों में दाखिले किए जाएंगे। शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में युवा अब चार साल में ऑनर्स रिसर्च डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 17 से 25 अप्रैल तक सभी संस्थान प्रभारियों को कॉलेज प्रोफाइल अपडेट करने का समय दिया गया है। इसके बाद 9 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। युवा 31 मई तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, आवेदन पत्र में एक जून तक संशोधन कर पाएंगे और 2 जून को सभी आवेदकों के दस्तावेजों में आपत्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके बाद 9 मई से 6 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन व आपत्तियों का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय बहुविषयक स्नातक कार्यक्रम लागू किया गया है। इसमें डिसिप्लिन स्पेसिफिक कोर्स, माइनर कोर्स, मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स, एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स, वैल्यू एडेड कोर्स, इंटर्नशिप व रिसर्च प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके साथ ही मल्टीपल एंट्री व एग्जिट प्रणाली लागू की गई है।

इसके तहत 1 वर्ष पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट, 2 वर्ष पर डिप्लोमा, 3 वर्ष पर डिग्री और 4 वर्ष पूर्ण करने पर ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च डिग्री प्रदान की जाएगी। बीएससी मेडिकल को बीएससी लाइफ साइंस व बीएससी नॉन-मेडिकल को बीएससी फिजिकल साइंस के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed