महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कोलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और क्ले मॉडलिंग जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। रंगोली में नीतू प्रथम, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में हेमलता प्रथम, सनम द्वितीय व अविना तृतीय रही।
कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, भावना द्वितीय व आंसू तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सपना प्रथम, साक्षी द्वितीय व मोनिका तृतीय रही। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में पारुल प्रथम, अनीता द्वितीय व सोनम तृतीय रही।
पूर्व प्राचार्य प्रो. संजय जोशी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो. कविता, प्रो. डॉ. महेश सिंह, डॉ. किरण, डॉ. सुदेश, डॉ. सुमन, डॉ. ज्योति, डॉ. अविनाश मौजूद रहे।