Narnaul: पैतृक गांव पहुंचीं NEET टॉपर तनिष्का यादव, ग्रामीणों ने आतिशबाजी और फूलों से किया स्वागत
तीन दिन पहले एनटीए ने नीट परीक्षा का परिणाम घोषित किया था जिसमें नारनौल के गांव बाछोद की बेटी तनिष्का यादव ने 720 में से 715 अंक लेकर पूरे भारत में टॉप किया है। शनिवार को वह अपने माता पिता के साथ कोटा से बाछोद पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यूजी-2022 की ऑल इंडिया टॉपर तनिष्का यादव का शनिवार को अपने गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर तनिष्का को देखने वालों को हजूम उमड़ पड़ा। गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें तनिष्का के अलावा गांव की सलोनी, पीयूष और आदित्य को भी सम्मानित किया गया। गांव के इन तीनों बच्चों ने नीट में शानदार सफलता हासिल की है।
ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्यायिक एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव को पहुंचना था लेकिन जोधुपर में भाजपा की कोई मीटिंग होने की वजह से वे नहीं पहुंच पाए। उन्होंने अपनी ओर से तनिष्का को एक लाख रुपये, सलोनी, पीयूष तथा आदित्य को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
तीन दिन पहले एनटीए ने नीट परीक्षा का परिणाम घोषित किया था जिसमें नारनौल के गांव बाछोद की बेटी तनिष्का यादव ने 720 में से 715 अंक लेकर पूरे भारत में टॉप किया है। शनिवार को वह अपने माता पिता के साथ कोटा से बाछोद पहुंची। नेशनल हाईवे 11 से गांव बाछोद तक उसको खुली जीप में बैठाकर ले जाया गया तथा तनिष्का यादव के जयकारे लगाए गए। गांव पहुंचने पर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सब तनिष्का को देखने के लिए आतुर दिखे। सभी रोड पर ही माला लेकर खड़े हुए थे। ग्रामीणों ने फूलमाला से उसका स्वागत किया। ग्रामीणों ने आतिशबाजी भी की।
मैरिज पैलेस में आयोजित किया सम्मान समारोह
गांव के एक मैरिज पैलेस में ग्रामीणों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में नीट में सफलता प्राप्त करने वाले चारों बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, सेवानिवृत डिप्टी डीइओ राजेंद्र सिंह यादव, कनीना नगर परिषद के चेयरमैन सतीश जेलदार सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर उसको बधाई तथा उनको सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर गांव बाछोद की पंचायत एवं बुजुर्गों ने, गांव गढ़ी रूथल की पंचायत, टाइगर क्लब, यादवसभा झज्जर, निजी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन तथा संचालकों ने उनको सम्मानित कर अपना आशीर्वाद दिया।