फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Navgyan Jyoti School defeated Eureka School in netball

Mahendragarh-Narnaul News: नेटबॉल में नवज्ञान ज्योति स्कूल ने यूरेका स्कूल को दी मात

Wed, 28 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Navgyan Jyoti School defeated Eureka School in netball
फोटो नंबर-23खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि। स्त्रोत-संस्थान
नारनौल। गुरु द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी किरारोद के प्रांगण में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन नगर परिषद भारती सैनी रहीं, जबकि अध्यक्षता एईओ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्राचार्य नेतराम सैनी ने बताया कि इस जिला स्तरीय खेलों में अंडर 19, अंडर 17 व अंडर 14 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों की टीम कैरम, जिम्नास्टिक , फेंसिंग, नेटबॉल, योगा एवं चैस के खेलों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक नेटबॉल मैच में अंडर 19 में नवज्ञान ज्योति स्कूल मांदी ने यूरेका स्कूल नारनौल को हराया, माता मरियम स्कूल ने यदुवंशी पटीकरा को हराया, अंडर 17 में भारती पब्लिक स्कूल ने नवज्ञान ज्योति स्कूल मांदी और अंडर 14 में माता मरियम ने भारती पब्लिक स्कूल नारनौल को हराया। इस अवसर पर कुसुम निर्मल, रितु शर्मा, मुकेश कुमार, सरोज कुमारी, सुमंत कुमार, कुलदीप, अरविंद, पुष्पेंद्र, विक्रम, संदीप यादव, पृथ्वी सिंह व वीणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed