फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Navdeep emerged victorious in the boys' fun games, while Annu Sangwan won among the girls.

Mahendragarh-Narnaul News: फन गेम्स बॉयज में नवदीप और गर्ल्स में अन्नू सांगवान ने मारी बाजी

Sat, 31 Oct 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Navdeep emerged victorious in the boys' fun games, while Annu Sangwan won among the girls.
फोटो 07 प्रतियोगिता में रंगोली बनाते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
नारनौल। बाल भवन में आयोजित आठ दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव के सातवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जिले के 55 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। फन गेम्स बॉयज में नवदीप और गर्ल्स में अन्नू सांगवान जीते।
विज्ञापन

फन गेम्स प्रतियोगिता में लड़कों ने साड़ी बांधने और कैटवॉक, जबकि लड़कियों ने धोती-पगड़ी बांधने की प्रस्तुति दी। पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और धरती बचाओ जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। स्केचिंग ऑन द स्पॉट में खिलाड़ियों, राजनेताओं और प्रसिद्ध हस्तियों के चित्र बनाए गए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में त्योहारों, पक्षियों, फूलों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संदेशों को रंगों के माध्यम से दर्शाया गया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर पर जाएंगे। वहीं पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, रंगोली और फन गेम्स के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम
फन गेम्स बॉयज में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के नवदीप यादव प्रथम, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के धैर्य दधीच द्वितीय और हैप्पी एवरग्रीन स्कूल के मानव तृतीय रहे। ललित और यश को सांत्वना पुरस्कार मिला।
फन गेम्स गर्ल्स में आरपीएस स्कूल की अन्नू सांगवान प्रथम, हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की वंशिका द्वितीय और सीएल पब्लिक स्कूल की विनिता तृतीय रही। दिशु और हितांशी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पोस्टर मेकिंग में एमएएसडी स्कूल के कुशाग्र प्रथम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन के यक्षित द्वितीय और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की जिया तृतीय रही। हिमानी और दिशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। दूसरे वर्ग में श्रीकृष्णा स्कूल की यंशु प्रथम, हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की यशिता द्वितीय और श्रीकृष्ण स्कूल भुंगारका की पलक तृतीय रही। चहक और महक को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पोस्टर मेकिंग चतुर्थ ग्रुप में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के कालिंद प्रथम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की इशिता द्वितीय और हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की वृंदा तृतीय रही। जसमीत और सोनाक्षी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
स्केचिंग ऑन द स्पॉट में आरपीएस स्कूल की सनाया प्रथम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की आरवी गुप्ता द्वितीय और रामचन्द्र पब्लिक स्कूल की पायल तृतीय रही। जयेश और अभि राव को सांत्वना पुरस्कार मिला।

स्केचिंग तृतीय ग्रुप में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के पीयूष भागोलिया प्रथम, एमएएसडी स्कूल की नंदिनी द्वितीय और आरपीएस स्कूल के तनिष शर्मा तृतीय रहे। चतुर्थ ग्रुप में आरपीएस स्कूल के जतिन वर्मा प्रथम, हैप्पी एवरग्रीन स्कूल के ओमकार द्वितीय और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के हर्षित तृतीय रहे। दोनों ग्रुपों में क्षितिज यादव, सक्षम, नमन और गुंजन को सांत्वना पुरस्कार मिला।

फोटो 07 प्रतियोगिता में रंगोली बनाते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग

फोटो 07 प्रतियोगिता में रंगोली बनाते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed