फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nautapa's heat and heat increased eye diseases, increased number of patients in hospital

Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा की तपिश व लू ने बढ़ाई आंखों की बीमारी, अस्पताल में बढ़े मरीज

Tue, 04 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nautapa's heat and heat increased eye diseases, increased number of patients in hospital
महेंद्रगढ़। पिछले एक पखवाड़े से 45 डिग्री से अधिक चल रहे तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर आने लगा है। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में 3500 ओपीडी हुई है। इनमें से अधिकांश आंखों में जलन, धुंधलाहट, सूजन से परेशान लोग पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक आंखों से संबंधित परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। नौतपा की कड़क धूप व लू के कारण आंखों में परेशानी के रोगी भी बढ़ रहे हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तन के कारण ओपीडी का आंकड़ा भी औसतन 100 तक घटकर 500 पहुंचा है।
विज्ञापन

अधिक समय उच्च तापमान में रहने से बढ़ती है परेशानी
उच्च तापमान में अधिक समय तक रहने के कारण हीट स्ट्रोक का तो जोखिम रहता ही है साथ ही इसका शरीर के कई अंगों पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च तापमान के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। अधिक गर्मी और शुष्क हवा आंखों के लिए नुकसानदायक हैं। इन दिनों आंखों में लालिमा, दर्द, जलन के मरीज अधिक आ रहे है। भीषण गर्मी में आंखों का लाल रहना, आंखों में कुछ होने का एहसास, रात के समय गाड़ी चलाने में कठिनाई, आंखों से पानी आना, आंखों में जलन बने रहना, धुंधला दिखाई देना या आंखों में अक्सर थकावट का एहसास होते रहना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धूप में निकलते समय आंखों पर चश्मा पहन कर जाएं। चिलचिलाती धूप में सीधे संपर्क में आने में इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। हीट वेव में आंखें झुलसने लग जाती है। समय-समय पर आंखों को पानी से साफ करते रहे। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। अगर कोई आंखाें संबंधित समस्या आती है तो नागरिक अस्पताल में जांच करवाकर दवाई ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed