फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nautapa Stays Cool... Mercury Drops 120 Points in Three Days

Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा ठंडा-ठंडा...तीन दिन में गिरा 120 पारा

Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nautapa Stays Cool... Mercury Drops 120 Points in Three Days
फोटो नंबर- 16रविदास मार्ग पर टूटकर बिजली की तारों पर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार को शाम 4 बजे तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। नारनौल में करीब 1.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। 27 मई को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन यह घटकर शनिवार को 33.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस अचानक बदलाव ने नौतपा की भीषण गर्मी को नौठंडा में बदल दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली के प्रभाव से 31 मई और 1 जून को भी बादल, बारिश और तेज हवा की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 2 जून की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 3 से 5 जून तक फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, वहीं अब इसमें करीब 12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
27 मई को तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और ट्रांसफार्मर खराब हो गए जिससे आपूर्ति बाधित रही। रविदास मार्ग पर एक बिजली का खंभा टूटकर तारों पर गिर गया हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

पिछले तीन दिनों में करीब 160 बिजली के खंभे और 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते कई इलाकों में 2 से 4 घंटे तक बिजली बाधित रही और शनिवार को लगभग 800 शिकायतें बिजली निगम को प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed