फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Natural farming will boost farmers' income; scientists' advice must reach the fields: Vice-Chancellor

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खेतों तक पहुंचे वैज्ञानिकों की सलाह : कुलपति

Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Natural farming will boost farmers' income; scientists' advice must reach the fields: Vice-Chancellor
कनीना। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने शुक्रवार को गांव बेवल में आयोजित जिलास्तरीय प्राकृतिक खेती जागरूकता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने प्रगतिशील किसान करण सिंह के खेत पर पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कुलपति ने बाजरा और कपास की फसलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से खेती में आने वाली चुनौतियों, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल संरक्षण और पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग को लेकर चर्चा की। किसानों ने भी प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने सवाल और सुझाव उनके सामने रखे।
विज्ञापन

प्रो. काम्बोज ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से किसानों के खेतों का दौरा करें और उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से समय पर समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल नई कृषि तकनीक विकसित करना नहीं, बल्कि उन्हें किसानों तक पहुंचाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और कम लागत वाली बनाना भी है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल की निदेशिका संतोष कुमारी ने महिला किसानों से संवाद किया। वहीं विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने किसानों से वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी, खेती की लागत घटेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि देशभर में चल रहे खेत बचाओ अभियान का समापन 30 जून को बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed