{"_id":"614cc1298ebc3e098662624e","slug":"nationwide-strike-of-central-trade-union-and-scheme-workers-federation-today-narnol-news-rtk62491761","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय ट्रेड यूनियन व स्कीम वर्कर्स फैडरेशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय ट्रेड यूनियन व स्कीम वर्कर्स फैडरेशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज
विज्ञापन
नारनौल। स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 24 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिला भर की स्कीम वर्कर्स हड़ताल में शामिल होगी। यूनियन मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान कृष्णा देवी, जिला सचिव मधु देवी व मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन जिला प्रधान सुनिता देवी ने कहा कि एआईयूटीयूसी सहित देश की 8 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील सहित सभी स्कीम वर्कर शामिल होगी।
केंद्र व राज्य सरकार स्कीम वर्कर्स की ज्वलंत समस्याओं की अनदेखी कर रही है। स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना तो दूर, श्रमिक मानकर न्यूनतम वेतन भी सरकार नहीं दे रही हैं। स्कीम वर्कर्स से जो कार्य करवाए जा रहे हैं। वह 12 माह किए जाने वाला सरकारी काम है। उसके बावजूद सरकार उन्हें न अपना श्रमिक मानती है न उसे समान काम व समान वेतन देती है। मास्टर सूबे सिंह, कृष्णा देवी, मधु देवी व सुनिता देवी, बिमला देवी, पुष्पा देवी ने सभी स्कीम वर्कर्स से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।