फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nath Samaj has done the work of showing a different path to the country: Minister of State

नाथ समाज ने देश को एक अलग राह दिखाने का कार्य किया : राज्यमंत्री

Sun, 02 Oct 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nath Samaj has done the work of showing a different path to the country: Minister of State
अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज द्वारा यादव धर्मशाला नारनौल में प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि एसडीएम मनोज कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने नाथ समाज के पुरोधा गुरु गोरखनाथ के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि बधाई का पात्र है अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित कर आने वाले भविष्य के युवाओं को पढ़ाई के प्रति लगाव के लिए प्रोत्साहित किया है। नाथ समाज ने देश को एक अलग राह दिखाने का कार्य किया है। अतीत काल में जब देश छुआछूत गरीबी व अन्य दौर से गुजर रहा था तो नाथ समाज ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करते देश में छुआछूत व गरीबी को दूर हटाने में अपना योगदान दिया था। उन्होंने समाज को आर्थिक अनुदान देने का भी आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि समाज जहां भी शहर में समाज की धर्मशाला के लिए जगह चुनेगा वहां पर नगर पालिका से जगह दिला कर सरकार की तरफ से धर्मशाला बनाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर नाथ समाज के राष्ट्रीय सह संयोजक जितेंद्र जोगी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश योगी, जिला अध्यक्ष कृष्ण योगी, डॉ. राधागिरी, डॉ. विलास नाथ, नरेंद्र जोगी, राजेश पूनिया, अनूप नाथ व वेदप्रकाश योगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed