फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnol Depo lose in five days

नारनौल डिपो को पांच दिन में 50 लाख रुपये का घाटा

Fri, 07 May 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Narnol Depo lose in five days
नारनौल। लॉकडाउन के चलते बंद हुई रोडवेज बसों के कारण नारनौल डिपो का घाटा प्रतिदिन 9 से 10 लाख रुपए हो रहा है। सभी मुख्यमार्गों पर न के बराबर बसें चल रही हैं। ग्रामीण बस सेवा पूरी तरह से बंद है। केवल आधा दर्जन गांवों में बसें जा रही हैं वह भी 25 सवारी होने पर। किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें एकदम से बंद हैं।
विज्ञापन

नारनौल रोडवेज डिपो में इस समय 131 बसें हैं। लॉकडाउन से पहले सबसे अधिक बसें दिल्ली, रेवाड़ी, जयपुर व अलवर की तरफ चलती थी। इन्हीं रूटों पर डिपो को सबसे अधिक कमाई होती थी। इसके अलावा महेंद्रगढ़, चरखी दादरी भी मुख्य रूटों में शामिल थे। अब इन रूटों पर प्रतिदिन केवल दो से तीन बसें ही निकल रही हैं।
विज्ञापन

वीरवार को डिपो की कमाई केवल दो लाख रुपये रही। लॉकडाउन से पहले प्रतिदिन की कमाई दस से 12 लाख रुपए के बीच रहती थी। यानि के लॉकडाउन के पांच दिनों में डिपो को करीब 50 लाख रुपये का घाटा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जा रही गांवों में भी बसें
डिपो के अधिकारियों के अनुसार नारनौल से ग्रामीण सेवा भी लगभग बंद सी ही हैं। पहले नांगल चौधरी, अटेली, सिंघाना, निजामपुर, खेतड़ी, नांगल दर्गु, धोलेड़ा, चिंडालिया, छापड़ा सहित अनेक गांवों में बसों की सर्विस रहती थी। अब इन गांवों की ओर केवल 25 सवारियों की बुकिंग के बाद ही बस को रवाना किया जा रहा है।
दिल्ली व गुरुग्राम के लिए अब भी रहती है भीड़
दिल्ली व गुरुग्राम के लिए नारनौल से जाने वालों की भीड़ लॉकडाउन में सबसे अधिक रहती है। नारनौल डिपो की केवल तीन से चार बसों को ही इन रूटों पर प्रतिदिन निकाला जा रहा है। दूसरे स्थानों से आने वाली बसों में ही बुकिंग कर यहां से सवारियों को दिल्ली, गुरुग्राम व रेवाड़ी भेजा जा रहा है।

अब तक डिपो को 50 लाख रुपये के आस पास घाटा हो चुका है। महत्वपूर्ण मार्गों पर बसों की संख्या न के बराबर भेजी जा रही हैं। दिल्ली, रेवाड़ी व जयपुर की ओर जाने वाली बसों से सबसे अधिक कमाई होती थी। लेकिन अब इन रूटों पर केवल प्रतिदिन दो से तीन बसें ही चल रही हैं। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी तब अधिकारियों से विचार विमर्श कर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
-जयकिशन, बस अड्डा इंचार्ज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed