फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's volleyball team won the tournament

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की वॉलीबॉल टीम ने जीता टूर्नामेंट

Thu, 16 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 16 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Narnaul's volleyball team won the tournament
फोटो नंबर- 17नारनौल ​​स्थित महिला कॉलेज में विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्य व स्टाफ सदस्य। स - फोटो : shopian news
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने हाल ही में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के सौजन्य से आरपीएस बलाना में किया गया। इस 12 सदस्यीय विजेता टीम का नेतृत्व खेल प्रभारी प्रोफेसर सुमन यादव ने किया।
विज्ञापन


छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन हुआ है। टीम की इस बड़ी सफलता के साथ ही टीम की 5 बेहतरीन छात्राओं आशिका, सुधा, खुशी, अरिता व भूमिका का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए हुआ है, जो कि कॉलेज के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरपी सिंह ने सभी विजेता छात्राओं और टीम की अगुवाई करने वाली डॉ. सुमन यादव को बधाई दी। डॉ. सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह जीत अन्य छात्राओं को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed