{"_id":"672d1e958270b5b16a003901","slug":"narnauls-aqi-reached-129-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117913-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल का एक्यूआई 129 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल का एक्यूआई 129 पर पहुंचा
Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
संपूर्ण इलाके की फिजा में हल्की गुलाबी ठंड घुलने लगी है। सुबह और शाम के समय आमजन को मीठी ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले में अधिकतम एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक ) 300 का आंकड़ा पार कर गया था। बुधवार को यह आंकड़ा 122 हो गया था। अब पिछवा हवा चलने से राहत मिली है। वीरवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पिछले काफी दिनों से कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने के कारण संपूर्ण इलाके में लगातार मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। रात के समय संपूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिल रही है। साथ ही साथ दिन में लगातार हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है।