फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul will return from Ukraine today with the efforts of former minister Rambilas Sharma

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के प्रयास से यूक्रेन से आज छात्रा अनमोल लौटेगी नारनौल

Wed, 02 Mar 2022 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Narnaul will return from Ukraine today with the efforts of former minister Rambilas Sharma
शहर के हुडा सेक्टर-1 में रहने वाली अनमोल शर्मा यूक्रेन से वीरवार को अपने घर पहुंचेगी। अनमोल शर्मा की माता आशा शर्मा व पिता बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी को उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा से मिलकर यूक्रेन के विनीत सीओ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली बेटी अनमोल शर्मा के वहां फंसे होने के बारे में अवगत करवाया था। अनमोल शर्मा ने दूरभाष पर बताया कि यहां पर बड़ा भयंकर मंजर है। चारों तरफ लड़ाई ही लड़ाई है और जीवन सुरक्षित नहीं है। इस पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने आशा शर्मा व बजरंग लाल शर्मा की बात को लेकर विदेश मंत्रालय में बात की और अनमोल शर्मा को भारत लाने में आ रही अड़चलों को लेकर रास्ता साफ किया। इसके बाद अनमोल शर्मा यूक्रेन से फ्लाइट में बैठी। उन्होंने इसकी सूचना माता आशा शर्मा व पिता बजरंग लाल शर्मा को दी, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अनमोल शर्मा देर रात दिल्ली पहुंचेगी और तीन मार्च वीरवार को नारनौल हुडा आवास पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed