फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul will not get waterlogged during the monsoon; new drains to be built at 10 locations.

Mahendragarh-Narnaul News: बरसात में नहीं डूबेगा नारनौल, 10 जगह बनेंगे नए नाले

Mon, 28 Sep 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Narnaul will not get waterlogged during the monsoon; new drains to be built at 10 locations.
फोटो नंबर-04बड़ा तालाब के पास शुरू हुआ नाले का निर्माण कार्य। संवाद
नारनौल। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से परेशान शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए 10 नालों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कार्यों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। परिषद की ओर से संबंधित कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बड़ा तालाब के पास बनने वाले नाले का काम शुरू भी हो चुका है। अन्य स्थानों पर भी जल्द निर्माण शुरू होने की संभावना है। परिषद के अनुसार इन नालों का निर्माण उन क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

पार्क रोड गली में जलभराव की समस्या सबसे गंभीर है। बारिश के दौरान पानी दुकानों तक पहुंच जाता है। यहां 40 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी कचहरी मार्ग पर भी 18 लाख रुपये से स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा निर्माण
वार्ड दो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 17 लाख, प्राचीन मोड़ावाला मंदिर के पीछे 40 लाख, दिल्ली की ढाणी में 10 लाख, जलमहल से ताजीपुर तक 32 लाख, वार्ड 14 में 40 लाख, बड़ा तालाब के पास 40 लाख, नीरपुर की फिरनी में 17 लाख और महेंद्रगढ़ रोड पर नूनी मोड़ के पास 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वर्जन:

शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से दस स्थानों पर नालों का निर्माण कार्य होगा। इन नालों के निर्माण से आमजन को काफी राहत मिलेगी। नालों का वर्क ऑर्डर हो चुका है और जल्द सभी स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed