{"_id":"69d29e383273b79489033021","slug":"narnaul-weather-update-extreme-conditions-rain-hailstorm-farmers-alert-haryana-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138140-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी
विज्ञापन
नारनौल। पिछले 15-20 दिनों से लगातार मौसम परिवर्तन का असर दिख रहा है। इसमें हल्की बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां देखी जा रही हैं। किसानों को लगातार बदलते मौसम की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन की थोड़ी राहत के बाद सोमवार को मौसम फिर बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तेज हवाएं, आंधी-तूफान, हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने व ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने कृषि कार्य करते समय इन चरम मौसम स्थितियों का ध्यान रखें और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें।