फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Weather: Fog stopped the speed of vehicles, there is a possibility of frost in the coming days also

Narnaul Weather: कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, आगामी दिनों में भी पाला गिरने की आशंका

Mon, 15 Jan 2024 01:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

दृश्यता कम होने से वाहन रेंग कर चले। नारनौल में 0.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा गया है।

विज्ञापन
Narnaul Weather: Fog stopped the speed of vehicles, there is a possibility of frost in the coming days also
नारनौल में खेतों में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा प्रदेश सहित नारनौल क्षेत्र में शीतलहर व कोहरे की वजह से जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को घना कोहरा छाने से वाहन चालक रेंग कर चलते नजर आए। वहीं तापमान में भी बीते दिन की तुलना में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार को 1.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


ऐसे में आगामी दिनों में दोबारा पाला गिरने की संभावना बढ़ रही है। जबकि रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 2.0 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में शीतलहर अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं।
विज्ञापन


जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में रफ्तार पर ब्रेक लग गई और परिवहन के साधन रेंगने को मजबूर हो रहे थे। हालांकि सुबह करीब 10 बजे बाद कोहरा छंटने लग गया। ऐसे में सूर्य की चमकदार और सुनहरी धूप खिलने से आमजन को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्यता कम होने की वजह से वाहन चालक परेशान
सोमवार को कोहरा अधिक होने की वजह से 10 मीटर से अधिक दूरी के वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दे कि जनवरी माह से लगातार कोल्ड डे के हालात बने हुए हैं। वहीं बीते शुक्रवार और शनिवार को पाला जमने से 1 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था, जिसकी वजह से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।


कोहरे से फसलों में होगा फायदा
क्षेत्र में लगातार कोहरा गिरने से फसलों के अनुकूल मौसम बना हुआ है। जिसकी वजह से अच्छी पैदावार होने की संभावना बन रही है। हालांकि बीते 2 दिन पाला जमने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर जरूर देखने को मिली थी। लेकिन अब फिर सुबह घना कोहरा और दिन में धूप निकलने से किसानों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed