फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul unseasonal rain gram crop damage farmers loss haryana agriculture news

Mahendragarh-Narnaul News: बेमौसम बारिश से चने की फसल खराब, किसानों को नुकसान

Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
narnaul unseasonal rain gram crop damage farmers loss haryana agriculture news
फोटो 1बारिश के बाद काले पड़े चने की फसल।संवाद
नारनौल। खंड के गांव मोहनपुर की सीम में चने की फसल पर बेमौसम बारिश ने कहर बरपा दिया है। कटाई के बाद खेतों में इकट्ठी की गई चने की फसल बारिश में भीगने से काली पड़ गई और दाने फूल गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

गांव जैलाफ के किसान कैलाश ने मोहनपुर सीम में 6 एकड़ जमीन बटाई पर लेकर चने की खेती की थी। किसान के अनुसार, फसल की कटाई कर उसे खेतों में इकट्ठा किया गया था लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने पूरी फसल को खराब कर दिया। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में करीब 30 हजार रुपये की लागत आई थी जो अब डूब गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से छाजूराम रावत ने प्रभावित खेतों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान किसान कैलाश ने अपनी समस्या रखते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने सरकार से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई किसानों को मुआवजा देकर की जाए और चने की फसल की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रति क्विंटल बोनस देने पर भी विचार करने की मांग उठाई गई है।

छाजूराम रावत ने बताया कि इलाके में पहले ही चने की बुवाई का रकबा कम हो गया है, क्योंकि किसान जोखिम के चलते इस फसल से दूरी बना रहे हैं। बढ़ती लागत के कारण खेती पहले ही घाटे का सौदा बनती जा रही है, ऐसे में इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं किसानों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed