फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul textile businessman commits suicide by jumping in front of a train

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के कपड़ा कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 18 Nov 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Narnaul textile businessman commits suicide by jumping in front of a train
फोटो नंबर-18मृतक राहुल का फाईल फोटो।
नारनौल। नारनौल के एक कपड़ा कारोबारी ने डाबला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। कारोबारी का रविवार को नारनौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे जीआरपी को सूचना मिली कि डाबला रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने युवक को एंबुलेंस की मदद से पाटन अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत युवक के पास एक बैग था। इसमें सुसाइड नोट भी मिला है। युवक की पहचान नारनौल निवासी राहुल सारस्वत के रूप में हुई। बता दें कि राहुल और उनके परिवार के सदस्य गुजरात के सूरत में रहते हैं, जहां उनका कपड़े का कारोबार है। वह 12 नवंबर को ही नारनौल आए थे।
विज्ञापन

इंसेट

3 साल पहले हुई थी शादी


राहुल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। एक बेटा भी है। राहुल का परिवार काफी सालों से गुजरात के सूरत में रह रहा था। उनका कपड़े का कारोबार था। राहुल दो बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट


सुसाइड नोट में कहा, एक साल से पत्नी ने कर रखा था परेशान
''''मैं राहुल सारस्वत पुत्र बसंत सारस्वत जीवन से दुखी हूं। पत्नी प्रिया अपने मां-बाप के कहने के अनुसार चलती है। उसने उसका और परिवार वालों का जीना मुश्किल कर रखा था। पिछले एक साल से उसने बहुत परेशान कर रखा है। वह मुझे सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी। चार महीने पहले उसे बिना बताए बेटे को लेकर अपने घर चली गई है। मैं चार महीने से लगातार उससे आने को कह रहा हूं, लेकिन वह प्रॉपर्टी को खुद के नाम पर करने की जिद पर अड़ी हुई थी। बार-बार उसके घरवालों की ओर से उसे और घरवालों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मौत के बाद इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले।



वर्जन :
डाबला रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। कोटपुतली अस्पताल में जाते समय दम तोड़ दिया। मृत युवक के पास एक बैग में सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के परिजनाें ने पत्नी व उसके परिवार के सदस्यों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।-हरविंद्र सिंह, एसएचओ जीआरपी नीमकाथाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed