फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul, tempratur, 0.-5, digree, celisias, freez

जम गया नारनौल, पारा पहुंचा माइनस में

Thu, 12 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
narnaul, tempratur, 0.-5, digree, celisias, freez
तापमान गिरने से जमा नारनौल
शहर व आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को सर्दी ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। बुधवार को क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ी। जिसके चलते पारा माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कम तापमान के कारण क्षेत्र में पाला पड़ा। सुबह-सुबह लोगों का ठंड से हाल बेहाल रहा। वहीं दिन के समय धूप खिलने के बाद ही लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुधवार को पड़ी जबरदस्त सर्दी के कारण रबी की फसलों में भी आंशिक नुकसान होने की संभावना लगाई जा रही है। जबकि बागवानी में नुकसान ज्यादा होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ बुधवार को अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 15  तथा न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले चार डिग्री कम है। मंगलवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं दिन के समय धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में भी मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार को 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

-ठंड से घरों में दुबके रहे लोग
न्यूनतम तापमान में अचानक चार डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने से बुधवार को क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ी। ठंड के कारण सुबह सवेरे लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इससे स्कूल, कालेजों व दफ्तरों में हाजिरी पर भी असर पड़ा तथा सुबह दस बजे तक बाजारों में भी भीड़ नदारद रही। दस बजे बाद बाजारों व दफ्तरों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्दी ने तोड़ा तीन साल का रिकार्ड
इस बार सर्दी ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ा है। 2014 के बाद इस बार जनवरी माह में तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले जनवरी 2014 में तापमान माइनस में गया था। वहीं सात जनवरी 2013 को शहर का तापमान माइनस 03 डिग्री तक चला गया था। जिससे सब ओर बर्फ ही बर्फ जम गई थी।
--रात को पड़ी जबरदस्त ठंड
मंगलवार-बुधवार रात को जबरदस्त ठंड पड़ी। ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। मोहल्ला नई सराय के राकेश, पीरआगा के दीपक, खड़खड़ी के पवन एडवोकेट आदि ने बताया कि रात के समय पड़ी जबरदस्त ठंड के कारण उनका हाल बेहाल रहा। उन्होंने बताया कि सुबह जब बिस्तरों से बाहर निकले तो बाहर पड़ रही ठंड के कारण वापस दुबकने का मन करने लगा।
- खेतों में जमा पाला, नुकसान की संभावना
रात को पड़ी ठंड के कारण खेतों में जबरदस्त पाला पड़ा। खेतों में सुबह आठ बजे तक पाले की सफेद चादर साफ देखी जा सकती थी। किसान रवींद्र, महेश व हरिकिशन ने बताया कि रात के समय जबरदस्त ठंड के कारण सुबह खेतों में पाले की सफेद चादर साफ दि ाई दी। खेतों में इस समय जमे पाले से नुकसान की भी संभावना हो सकती है। रबी की फसलों में इससे नुकसान हो सकता है। वहीं सब्जी आदि की फसल में टमाटर व बैंगन की फसल में भी नुकसान होने की संभावना है।
---दिन में खिली धूप से राहत
रात को पड़ी कड़ाके की सर्दी के बाद लोगों ने दिन में खिली धूप से राहत की सांस ली। सूर्य उदय होने के साथ ही धूप खील गई थी। लोगों ने धूप में बैठकर ठंड को भगाया। दिन में निकली धूप के कारण ही अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया।

-शीतलहर के चलते स्कूलों में बच्चों की संख्या रही कम
मंडी अटेली। शीतकालीन अवकाश के उपरांत सोमवार से निजी स्कूलों में चहल-पहल आरंभ हुई, लेकिन ओलावृष्टि के कारण चली शीत लहर से बुधवार को बच्चों की संख्या कम दिखाई दी। बुधवार को मासूम बच्चों को शीतलहर के चलते सुबह कंपकंपाते हुए स्कूल में पहुंचना पड़ा। अधिकांश अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल में नहीं भेजा। अभिभावकों का कहना है कि शीतलहर के कारण स्कूल अवकाश को जारी करे या समयावधि को तब्दील किया जाये।
--ऐसे गिरा पारा
दिन         अधिकतम   न्यूनतम
08 जनवरी   17.5         8.0
09 जनवरी   18.3         6.0
10 जनवरी   17.0         3.5
11 जनवरी   15.0         -0.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed