फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul started heating up before Nautapa, maximum temperature reached 45 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: नौतपा से पहले तपने लगा नारनौल, 45 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Sun, 18 May 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 18 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Narnaul started heating up before Nautapa, maximum temperature reached 45 degrees
फोटो नंबर-25नारनौल में तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिलाएं। संवाद
नारनौल। नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, लेकिन इससे पहले ही नारनौल तपने लगा है। जिले में मई में पहली बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे आमजन की गर्मी से हालत दयनीय हो गई।
विज्ञापन

मई में पहले और दूसरे सप्ताह में 40 के आसपास ही तापमान दर्ज किया जा रहा था, लेकिन तीसरे सप्ताह में लगातार तापमान बढ़ रहा है। रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रोहतक का दिन का तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस प्रथम स्थान जबकि नारनौल 45 डिग्री सेल्सियस के साथ द्वितीय और हिसार 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तृतीय स्थान पर रहा, जबकि हरियाणा में 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान में बढ़ोतरी जारी है। नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः 45 व 28.5 डिग्री सेल्सियस और 42.8, 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि थार रेगिस्तान की तरफ से पश्चिमी उष्ण तीक्ष्ण शुष्क और गर्म हवाओं के आगाज और सूर्यदेव की चटक चमकदार धूप ने गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। वातावरण से धीरे-धीरे ये हवाएं नमी को सोख रही है। सुबह से ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से धरातलीय हवाएं चलने लगती है, जो दोपहर होते-होते उष्ण गर्म हवाओं हीट वेव लूं में तब्दील होकर झुलसाने वाली गर्मी का आमजन को अहसास करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मई की रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 20-23 मई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना है। इस मौसम प्रणाली से झुलसाने वाली गर्मी के स्थान पर उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। 24 मई को अरब सागर पर एक चक्रवातीय तूफान बनने और उसके बाद 28 मई को बंगाल की खाड़ी पर भी एक डिप डिप्रेशन या चक्रवातीय तूफान बनने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से संपूर्ण उत्तरी भारत पर मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।


नौतपा से पहले तप रहा नारनौल:

नौतपा की शुरुआत भी 25 मई से शुरू हो रही है। परंतु आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। नौतपा से पहले ही संपूर्ण क्षेत्र नौतपा बना हुआ है। संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed