फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's minimum temperature reached 5.1 degree Celsius

नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 12 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's minimum temperature reached 5.1 degree Celsius
पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने की वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिससे पिछले तीन-चार दिन से ठंड अधिक पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। रविवार को हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व अन्य मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट जारी रहने की संभावना है। यानी शुष्क ठंड बढ़ने लगी है। रात्रि और सुबह के समय कंपकंपा देने वाली ठंड अपना रंग दिखा रही है। जबकि दिन में धूप खिलने से काफी राहत मिलती है। इस बार नवंबर से ही उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर हिमपात जारी है। सीजन की पहली शीत लहर और पाला जमने की स्थिति बनती जा रही है। 11 से 14 दिसंबर तक इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह होने का अंदेशा जताया जा रहा है। रोजाना तापमान में गिरावट हो रही है, जिसकी वजह से आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed