फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's AQI level reached 377

पटाखों की धुआं ने वायु में घोला जहर, नारनौल की एक्यूआई का स्तर पहुंचा 377

Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Narnaul's AQI level reached 377
नारनौल एक्यूआई। - फोटो : Narnol
खुशियों की दिवाली पर्यावरण में जहर घोल गई। पटाखों के धुआं और शोर से जिले में जमकर प्रदूषण हुआ। जिले में शुक्रवार को प्रदूषण में 10 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि प्रदूषण के आंकड़े महानगरों के मुकाबले कम दर्ज किया गया लेकिन जिले के लिहाज से प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है। दिवाली पर जिलेभर में करोड़ों रुपये के पटाखे स्वाहा हुए।
विज्ञापन

पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर पटाखों की बिक्री हुई। पटाखों से निकलने वाला धुआं व धूमधड़ाके ने वीरवार को लोगों की धड़कनों में इजाफा कर दिया। एक ओर जहां प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर कानफोड़ू शोर ने लोगों को परेशान किया। दिवाली त्योहार पर हर साल प्रदूषण कई गुना तक बढ़ जाता है। इस बार प्रदूषण में 10 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण बोर्ड के अनुसार नारनौल शहर में शुक्रवार की शाम 4 बजे हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 377 रहा है, जो बहुत खराब स्तर का है। ऐसे में शहर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। बता दें कि शून्य और 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 तक की एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 तक के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने से बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। डॉ. संदीप यादव कहते हैं कि बढ़ते प्रदूषण से अस्थमा, दमा और ब्रेन हेमरेज के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं धुएं से आंखों में एलर्जी के मामले बढ़े हैं। लोगों को इनसे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed