Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul recorded the lowest minimum temperature, and felt cold.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान, हुआ ठंड का अहसास

Tue, 28 Oct 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Narnaul recorded the lowest minimum temperature, and felt cold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले में दूसरे दिन भी मंगलवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही जिससे तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान नारनौल का रहा है। मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही तेज गति की हवाओं से आमजन को ठंड का अहसास होने लगा है।
मंगलवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात के तापमान क्रमश 27.0 व 14.5 डिग्री सेल्सियस और 26.0 व 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल का रात्रि तापमान संपूर्ण राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया है। जबकि दिन के तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अरब सागर पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन जो डिप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवातीय तूफान मौथा गंभीर समुद्री तूफान में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तीनों मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक असर देखने को मिल रहा है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के मध्य और दक्षिणी पूर्वी हिस्से में एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से हरियाणा के मध्यवर्ती व दक्षिणी हिस्सों में सघन बादलों की आवाजाही देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम गतिशील और परिवर्तन शील बना रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में दिन और रात्रि के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।

दीपावली पर्व पर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में वातावरण में आतिशबाजी और पराली जलाने की गतिविधियों से फिजाओं में जहर घुलने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली की आबोहवा गंभीर स्थिति में पहुंच गई थी। लेकिन अब नारनौल में एक्यूआई 72 के पास पहुंच गया है जिससे आमजन ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed