{"_id":"663e86192d09d44be80c9ee7","slug":"narnaul-received-rain-for-half-an-hour-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112213-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में आधे घंटे तक हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में आधे घंटे तक हुई बारिश
Sat, 11 May 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 11 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18 नारनौल में बरसात के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद।
नारनौल। क्षेत्र में बारिश होने से भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश होने से मौसम बदल गया। इस दौरान तेज गति से 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश व कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले तीन चार दिनों तक लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बारिश और सीमित स्थानों नांगल चौधरी, ढोसी, कोरियावास, दोचाना व बदोपुर के आसपास ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
वर्तमान समय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान में पर मौजूद है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर इस दौरान दक्षिणी हिस्सों के लिए ऑरेंज और उत्तरी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। निजामपुर, नांगल चौधरी, सतनाली, नारनौल व अटेली में सभी जगहों पर हल्की बारिश और 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवा चलने से मौसम बदल गया है।
विज्ञापन
नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 26.0 और 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसमें रात्रि तक 4-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होगी।