{"_id":"573e134c4f1c1bf957ac7891","slug":"narnaul-news-wahing-plant-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेडंटी में वाशिंग प्लांट का किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेडंटी में वाशिंग प्लांट का किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव भेडंटी में वीरवार को कृष्णावती नदी में भू-वैज्ञानिक राकेश कुमार की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक वाशिंग प्लांट चलता हुआ पाया गया जिसे तुरंत सील कर दिया गया।
उपायुक्त संजीव वर्मा को पिछले दिनों कृष्णावती नदी में अवैध बजरी वाशिंग प्लांट चलने की सूचना मिल रही थी। इसी के मद्देनजर आज भू-वैज्ञानिक राकेश कुमार पुलिस टीम सहित भेडंटी गांव की कृष्णावती नदी में अचानक पहुंचे। वहां पर एक वाशिंग प्लांट चल रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ आरके खोसला को सूचित किया गया। एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर सरपंच की मौजूदगी में इस प्लांट को सील कर दिया। यहां पर निकाली गई बजरी को पंचायत के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की टीम ने सरपंच को निर्देश दिए कि भविष्य में अगर बजरी वाशिंग प्लांट चलने की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भविष्य में भी टीम लगातार छापेमार कार्रवाई करेगी। इस मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ संजय यादव, एएई आरएस बरवाला, एसओ रविंद्र चौधरी व नांगल चौधरी के एसएचओ के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।