फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, padam award, application invites

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, padam award, application invites
प्रतीकात्‍मक इमेज
 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इसके लिए आवेदनकर्ता को 10 अगस्त तक अपनी सिफारिश राज्य सरकार को  भेजनी होगी। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त  संजीव वर्मा ने बताया कि पद्म पुरस्कारों में पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म  विभूषण दिए जाएंगे। पुरस्कार के लिए संबंधित सिफारिश के साथ व्यक्ति का  पूरा पता, जन्म तिथि, उस व्यक्ति के जीवन की प्रमुख घटनाएं एवं उसका  वर्तमान व्यवस्था अथवा पद का विवरण निर्धारित प्रफोर्मा में भरकर भिजवाया  जाए। यह प्रफोर्मा गृह मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों को प्रदान करने का आशय किसी विशिष्ट कार्य  को मान्यता प्रदान करना है तथा ये पुरस्कार सभी प्रकार की गतिविधियों जैसे  कला, साहित्य, और शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान,  इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और  असाधारण उपलब्धियों व सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। डीसी ने बताया  कि सभी राज्य व संघ राज्य क्षेत्र सरकारों, भारत सरकार के मंत्रालयों,  विभागों, भारत रत्न और पदम विभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं और उत्कृष्ट  संस्थाओं से हर वर्ष सिफारिशें आती हैं। इन पर प्रधानमंत्री द्वारा गठित  पद्म पुरस्कार समिति विचार करती है। पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई  सिफारिशें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत की जाती  हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रति वर्ष 26 जनवरी के अवसर पर की जाती है।  ये राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारत के राष्ट्रपति  द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed