{"_id":"57aa31214f1c1bb461ee55f2","slug":"narnaul-news-mr-and-miss-teen-india-contest-final-reach-daughther","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर एंड मिस टीन इंडिया के फाइनल में पहुंची महेंद्रगढ़ की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्टर एंड मिस टीन इंडिया के फाइनल में पहुंची महेंद्रगढ़ की बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरु भूमि की बेटियां अभिनय सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में अपना दम दिखा रही हैं। गांव माजरा की प्रतिभा सिंह के बाद अब गांव सुरजनवास की बेटी अंशु यादव दिल्ली में आयोजित मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया कांटेसट के फाइनल में पहुंच गई है। यह कांटेस्ट दिल्ली के एलई क्लब द्वारा करवाया जा रहा है। इसमें 13 वर्ष से 19वर्ष तक की किशोरी भाग ले सकती थीं। नेशनल लेवल की इस प्रतियोगिता में 2000 प्रतिभागियों में मात्र 15 प्रतिभागी ही फाइनल पहुंचे हैं। अब इसका फाइनल 20 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अंशु यादव यदुवंशी स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसके पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक तथा माता पूनम यादव मुख्य अध्यापिका हैं। मात्र 15 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में नेशनल लेवल अभिनय प्रतिस्पर्धा में पहुंची हैं। अगर वो फाइनल जीत गई तो जिले की पहली बेटी होगी जो मात्र 15 वर्ष की उम्र में मिस्टर एंड मिस टीन इंडिया का खिताब जीतेंगी।
2000 प्रतिभागियों के बीच फाइनल में पहुंची हमारी लाडली
दिल्ली में आयोजित मिस्टर एंड मिस टीन इंडिया कांटेसट में पूरे भारत वर्ष से 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पहले राउंड में लगभग 1500 किशोरी बाहर हो गई थीं उसके बाद दूसरा राउंड रेडिशन ब्लू फाइव स्टार होटल में आयोजित किया गया। इसके मुख्य जज टीवी कलाकार अस्मित पटेल थे। इस राउंड में 15 लड़कियां फाइनल में पहुंची जिसमें अंशु यादव का भी नाम शामिल है। इसके अलावा हरियाणा की रोहतक से भी एक लड़की फाइनल में पहुंची है।
जिले में प्रतिभाओं की नहीं कमी
इस संबंध में अंशु यादव ने बातचीत में बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। अगर लड़कियों को घर और स्कूल से बाहर जाने का मौका मिले तो वो भी अपना हुनर दिखा सकती हैं। उनमें भी काबलियत हैं। उन्होंने बताया कि जिले की लड़कियां शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियर, सेना, अभिनय स्पर्धा आदि में जाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं उसके बाद भी इस जिले का लिंगानुपता पूरे प्रदेश में सबसे कम हैं जो कि एक दु:ख का विषय है।