{"_id":"57c85cce4f1c1b81042cb2bd","slug":"narnaul-news-in-narnaul-s-p-students-jam-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से तंग आकर विद्यार्थियों ने किया एसपी की गाड़ी का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से तंग आकर विद्यार्थियों ने किया एसपी की गाड़ी का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Jam
नारनौल। रोडवेज की बस में कोरियावास के युवाओं द्वारा अकसर पिटाई करने के विरोध में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं ने वीरवार को महावीर चौक पर जाम लगाकर एसपी की गाड़ी का घेराव किया। नाराज विद्यार्थियों का कहना था कि जब रोडवेज की बस कोरियावास पहुंचती है तो वहां के युवाओं द्वारा बस में मौजूद छात्र और छात्राओं की पीटाई की जाती है। ऐसा अकसर होता है। आए दिन की पीटाई और कोरियावास के युवाओं के हुड़दंग से तंग आकर वे जाम लगाने को विवश हुए हैं। जाम स्थल पर खदेड़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को बाद में एसपी आवास पर उनसे मिलवाया। विद्यार्थियों ने एसपी हामिद अख्तर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। एसपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधा घंटे की जाम से महावीर चौक पर आवागमन रुक गया। जाम के कारण वाहनों की चारों दिशाओं में लंबी लाइन लग गई।
दनचोली गांव से सुबह आठ बजे रोडवेज की एक बस नारनौल के लिए चलती है। इसमें विभिन्न संस्थानों में कोचिंग लेने वालों के अलावा स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में आते हैं। दनचोली से बस धनौता, मारोली, हसनपुर से कोरियावास होकर नारनौल आती है। विद्यार्थियों का आरोप है कि बस जब कोरियावास पहुंचती है तो कोरियावास के युवा बस में बैठे छात्र-छात्राओं के साथ बदसलूकी करने लगते हैं। विरोध करने पर पीटाई करने पर उतर आते हैं। ऐसा अकसर हो रहा है। इस बारे में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि कोरियावास के लड़कों का उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है। इससे उन लोगों को कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान आने में दिक्कत हो रही है।
सात दिन पहले युवतियों को भी पीटा था
जाम लगाने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि करीब सात दिन पूर्व कोरियावास के प्रदीप, दीपक, देवा, नवीन, धाकड़ और उदय ने उनके साथ मारपीट की थी। इस दौरान एक छात्रा बबीता भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं कई अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोटें लगी थी। इस बारे में उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जाम के दौरान करीब दस बजे एसपी की गाड़ी जब महावीर चौक पर पहुंची तो छात्र-छात्राओं ने उनकी गाड़ी का भी घेराव किया। विद्यार्थियों ने बताया कि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विद्यार्थियों द्वारा एसपी का घेराव करता देख वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी एकदम हरकत में आ गए। एसआई सतबीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को वहां से खेदड़ दिया। उन्होंने तुरंत ही विद्यार्थियों को धमकाकर एसपी की गाड़ी से दूर किया।
विज्ञापन
- अधिकारियों ने आवास पर एसपी से मिलाया
जिस समय विद्यार्थियों ने जाम लगाया, उस समय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा नेता स्व. राव राम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने आ रहे थे। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने करीब दस बजे वहां से विद्यार्थियों को खदेड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद एसआई सतबीर विद्यार्थियों को एसपी आवास पर ले गया। विद्यार्थियों ने वहां एसपी को ज्ञापन सौंपा।
शहर के महावीर चौक पर आधे घंटे जाम लगने के कारण यहां से गुजरने वालों का हाल बेहाल हो गया। महावीर चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु करने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कोट
कोरियावास में अन्य गांवों के ग्रामीणों से बातचीत हुई है। सभी गांवों के लोगों को बैठाकर बातचीत की गई। मामले को आपसी सहमति से सुलटा दिया गया है। - सतबीर, एसएचओ