{"_id":"579790174f1c1b8e0121eb33","slug":"narnaul-news-in-narnaul-police-pila-panja-unofficiel-paloting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बल की मौजूदगी में चला पिला पंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बल की मौजूदगी में चला पिला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
pila panja
नारनौल। नांगल चौधरी मार्ग से टहला की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर प्रोपर्टी डीलरों द्वारा की गई भूखंडों की प्लाटिंग पर जिला शहर योजनाकार विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने पीला पंजा चलाया। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिहाग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार ईश्वर सिंह व पुलिस बल उपस्थित था।
विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मंदीप सिहाग ने लगभग तीन दर्जन प्लाटों पर खिंची गई चारदीवारी को पीले पंजे से खुर्द बूर्द करवाया। सिहाग ने बताया कि सीएम विंडो पर अमित पांडे नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अर्बन एरिये में कालोनी काटना अवैध होता है। अर्बन एक्ट के तहत यहां निर्माण करने वाले व्यक्तियों को नोटिस देकर मना किया जाता है। दो नोटिस देने के बाद फिर भी कोई व्यक्ति अवैध रूप से जमीन पर निर्माण करता है तो इस तरह की कार्यवाही अमल में लाई जाती है। जिला शहर योजनाकार विभाग के अधिकारी मंदीप सिहाग ने लोगों को अवैध कालोनियों में अपनी मेहनत की कमाई को व्यर्थ खराब नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से कालोनियां खड़ा करता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।