{"_id":"582766e44f1c1b8553b3c280","slug":"narnaul-news-in-narnaul-pepole-court-2355-case-come-and-653-case-sovled-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 2366 केसों में 653 केसों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 2366 केसों में 653 केसों का निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार न्यायिक परिसर नारनौल महेंद्रगढ़ और कनीना में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अरुण कुमार सिगंल जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक यादव ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस से संबंधित मामले, वैवाहिक मामले, मजदूरी विवाद, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से संबंधित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैंक ऋण, राजस्व, मनरेगा, बाढ़ पीड़ित, बिजली, पानी बिल से संबंधित, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस व राजीनामा योग्य फौजदारी मामले निपटारे हेतु रखे गए।
इस लोक अदालत 2366 केस निपटारे के लिए रखे गए तथा 653 केसों का निपटारा किया गया और 57 लाख 74 हजार 990 रुपये की मौके पर रिकवरी की गई व 15 मोटर वाहन दुर्घटना मामलों का निपटारा किया गया। जिनमें 34 लाख 75 हजार रुपये की मुआवजा राशि दिलवाई गई। इसके अलावा विवेक यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर से लगातार आज तक लगाई जा रही हैं। जिसके अनुसार अब तक 3395 केस निपटारे के लिए रखे गए तथा 1150 केसों का निपटारा किया गया और 94 लाख 67 हजार 427 रुपए की मौके पर रिकवरी की गई व 18 मोटर वाहन दुर्घटना मामलों का निपटारा किया गया जिनमें 6 लाख 40 हजार रुपए की मुआवजा राशि दिलवाई गई।