{"_id":"57cf12f04f1c1b3d3b3189b3","slug":"narnaul-news-in-narnaul-part-time-worker-eduction-officer-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टटाइम कर्मचारियों ने शिक्षा अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टटाइम कर्मचारियों ने शिक्षा अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन सदस्यों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी के नाम उनके कार्यालय अधीक्षक रामनिवास को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में यूनियन सदस्यों ने बताया कि पार्ट टाइम कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण कर्मचारियों को परिवार का पालन-पोषण करने भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छह माह बीतने के बावजूद भी कक्षा 9 से 12वीं के पार्ट टाइम कर्मचारियों को 2016-17 का सेंशन आज तक जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों को मर्ज किया गया है उनमें लगे पार्टटाइम कर्मचारियों को अन्य नजदीक के स्कूलों में नियुक्त जाए। वहीं 21 से 23 जुलाई को हुई काउंसिलिग के पार्टटाइम कर्मचारियों को जल्द से जल्द रेगुलर नियुक्ति पत्र दिए जाए। यूनियन सदस्यों ने बताया कि कुछ कर्मचारियों की बजाय सभी कर्मचारियों को एक साथ रेगुलर किया जाए। उन्होंने शिक्षा अधिकारी से जल्द से जल्द उनकी मांगों का समाधान करने की गुहार लगाई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान सिंह, जिला प्रधान गुलजारी लाल, कैलाश चंद, राजेंद्र सिंह, मामचंद, दिनेश कुमार, विनोदी लाल व मुकेश आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन