{"_id":"57cf11604f1c1be906317e53","slug":"narnaul-news-in-narnaul-one-arrest-dumper-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चोरी मामले का एक ओर आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर चोरी मामले का एक ओर आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। महावीर चौकी पुलिस ने बाईपास स्थित किंग होटल के नजदीक चोरी के डंपर बचने के एक और नामजद आरोपी गजानंद निवासी मुसनौता को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने मंगलवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गत रविवार को महावीर चौकी इंचार्ज गुणपाल को सूचना मिली थी कि नारनौल बाईपास पर एक होटल के नजदीक तीन लोग चोरी के डंपर को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज व एससी राकेश, सतबीर व सिपाही सुधीर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तो तीनों आरोपी पुलिस को देखकर रोड के नजदीक बाजरे के खेत में भाग गए। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी सोनू व राकेश को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक आरोपी गजराज उर्फ गजानंद निवासी मौसनुता भागने में कामयाब हो गया। इस नामजद आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को काबू कर लिया हैं।
विज्ञापन