{"_id":"57cc60ae4f1c1b0b5031745c","slug":"narnaul-news-in-narnaul-now-online-police-verificition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा पुलिस के वेबपोर्टल ‘हरसमय’ में अब नई सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। अब हरियाणा पुलिस द्वारा नागरिकों को इसी वेबसाइट पर 8 और सुविधाएं दी गई हैं, जो आन लाइन शुरू हो गई हैं।
किसी भी प्रकार की वेरिफिकेशन करवाने के लिए कभी कार्यालय तथा कभी थाना में चक्कर लगाकर लोगों का सारा दिन लग जाता था। अब लोगों को किसी प्रकार के वेरिफिकेशन के लिए दफ्तरों व थानों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए पहले से ही हरियाणा पुलिस की वेबसाइट हरसमय पर आनलाइन सुविधा मुहैया करा दी गई है। इनमें चरित्र सत्यापन, किरायेदार की सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, प्रदर्शन अनुरोध, घरेलू नौकर सत्यापन, प्रसंस्करण का अनुरोध, विरोध प्रदर्शन, निजी सुरक्षा, एजेंसी सत्यापन आदि शामिल किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी सत्यापन सेवाओं आन लाइन के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है।