फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, girl student, rod jam, bus, in bus, miss behavier in bus

बसों की कमी और छेड़छाड़ से तंग छात्राओं ने लगाया जाम

Wed, 07 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, girl student, rod jam, bus, in bus, miss behavier in bus
jam
नारनौल। बसों की कमी और छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान होकर नांगल चौधरी क्षेत्र के कई गांवों की छात्राओं ने मंगलवार को नारनौल-जयपुर नेशनल हाईवे जाम पर विरोध जताया। धोलेड़ा मोड़ पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगे जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर दयानंद, रोडवेज टीएम इंस्पेक्टर रमेश और इंद्रराज ने छात्राओं को दो दिन में अलग बस चलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

जाम लगा रहीं नांगल चौधरी क्षेत्र के मेघोत बिंजा, हाला, धोलेड़ा, बिगोपुर और खातौली गांवों की छात्राओं का कहना था कि नांगल चौधरी से सुबह आठ बजे एक बस चलती है। इसमें कई गांवों की छात्राएं कॉलेज और कोचिंग के लिए नारनौल आती हैं। बस जब गादा गांव के स्टैंड पर पहुंचती है तो कुछ शरारती तत्व बस में सवार हो जाते हैं। इस कारण बस में भारी भीड़ हो जाती है। भीड़ का फायदा उठाकर कुछ मनचले युवा छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर वे लड़कियों को भी सीट से खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा उनकी पिटाई करने तक उतारू हो जाते हैं। मंगलवार को भी बस में झगड़ा हुआ। इससे परेशान होकर उनको मजबूरन जाम लगाना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थाना के सब इंस्पेक्टर दयानंद ने छात्राओं को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। गुस्साई छात्राएं रोडवेज जीएम और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गईं। इसके बाद रोडवेज विभाग के टीएम इंस्पेक्टर रमेश कुमार और इंद्रराज ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


अलग बस चलाने के आश्वासन पर खुला जाम
छात्राओं ने कॉलेज समय पर उनके लिए अलग से बस चलाने की मांग रखी। इस पर रोडवेज अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि दो दिन बाद इस रूट पर एक नई बस शुरू करवा दी जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन पर छात्राओं ने जाम खोल दिया। छात्राओं ने रोडवेज अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर दो दिन बाद बस नहीं चलाई गई तो वे दोबारा सड़क पर उतरने को मजबूर होंगी। इसकी जिम्मेदारी रोडवेज और प्रशासन की होगी। छात्राओं ने बताया कि बस में भीड़भाड़ और झगड़े के कारण वे लोग काफी दिनों से परेशान हैं। पुलिस को गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस कारण मजबूर होकर उनको आज जाम लगाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विरोध करने पर छात्रा को किया था घायल
कुछ दिन पूर्व नांगल चौधरी से नारनौल आते वक्त छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा गंभीर घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यात्रियों और अन्य छात्राओं द्वारा विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद छात्राओं ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होे पाई है।

- एसपी की गाड़ी का घेराव कर जताया था विरोध
छेड़छाड़ और पिटाई से तंग आकर नांगल चौधरी और निजामपुर की छात्राओं वीरवार को नारनौल के महावीर चौक पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया था। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग गई थी लेकिन पुलिस की ढिलाई के चलते शरारती तत्व बिना किसी भय के छेड़छाड़ करते हैं।


- दो घंटे में हाल-बेहाल, लोग परेशान
नारनौल-जयपुर नेशनल हाईवे पर दो जाम लगने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों का हाल -बेहाल हो गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु करने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed