फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, bjp and congress are one partyi, says abay chotala

भाजपा और कांग्रेस एक ही पार्टी: अभय चौटाला

Sun, 04 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी आपस में मिली हुई हैं। कांग्रेस दो भागों में बंट चुकी है तथा भाजपा लोगों के भरोसे पर खरी नहीं उतरी। वे रविवार को यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में जिला स्तरीय बैठक में  उपस्थित इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जन नायक स्वर्गीय चौधरी  देवीलाल की 103वीं जयंती करनाल में प्रदेश स्तर पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने जिला कार्यकर्ताओं को जिला महेंद्रगढ़ से ज्यादा  से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भ्रष्टाचार के  खिलाफ इनेलो पहले ही 400 पेज का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौंप चुकी हैं। उनके खिलाफ पूरी जांच की जाए। इस मौके पर इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, सतबीर नौताना, बजरंग लाल अग्रवाल, राव  होशियार सिंह, भाना राम सैनी, कमलेश सैनी, मंजू चौधरी, राजकुमार  खातोद, निर्मला तंवर, सुदेश ढिल्लो, विजय छिलरो, सुमित्रा सोनी, कमला  चौधरी, शर्मिला पुनिया, उर्मिला यादव, सतबीर बडेसरा एडवोकेट, छोटे लाल  गहली, सुरेश यादव पटीकरा, विद्यानंद लांबा, अमर सिंह ब्रह्मचारी, नरेश  शेखावत, कर्मबीर यादव, सत्यनारायण गुप्ता, केदार नाथ गर्ग, संजीव गुप्ता,  राव दारा सिंह, हरी राम सैनी, अशोक सैनी, बीर सिंह गहली, मुन्ना लाल शर्मा,  भीम सेहरावत, लक्खी सोनी, सिकंदर गहली, जय सिंह सैनी, केशव वर्मा,  रवीन्द्र गागड़वास, सरदार नौनिहाल सिंह, राम कुवार मकसुसपुरिया, बल्ली  शेखावत, जयसिंह सैनी, कृपाल सिंह, नीतू यादव, शफी मोहम्मद, संदीप बारडा व  अजय एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed