{"_id":"57eabae14f1c1b3d62574053","slug":"narnaul-news-in-narnaul-army-recrument-handerd-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी की भर्ती को लेकर आवेदकों में असमंजस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी की भर्ती को लेकर आवेदकों में असमंजस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। बीआरओ चरखी दादरी द्वारा रेवाड़ी में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर को आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। फिजिकल को लेकर नांगल चौधरी तहसील के युवाओं में असमंजस बना हुआ है। सुरेश कुमार, प्रदीप, बिक्रम सिंह, मनीराम, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र व शंकर शर्मा आदि ने बताया कि बीआरओ दादरी द्वारा रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिले में भर्ती शेड्यूल जारी किया गया था। शुरूआती दौरान में बीआरओ की वेबसाइट पर नांगल चौधरी तहसील का आप्शन नहीं था। युवाओं ने नारनौल तहसील के कोड में आवेदन जमा करवाए थे। अंतिम तिथि से करीब एक सप्ताह पहले वेबसाइट पर नांगल चौधरी तहसील दर्शा दी गई। अब बोर्ड ने नांगल चौधरी तहसील की भर्ती 7 व नारनौल तहसील के फिजिकल 8 अक्टूबर होंगे। जिससे नारनौल तहसील से आवेदन कर चुके युवा फिजिकल को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने भर्ती इंचार्ज से नांगल चौधरी तहसील में शामिल कर फिजिकल करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन