फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, act 144, shop and stor no bumb

दुकान और स्टोर पर नहीं बेच सकते पटाखे, धारा 144 लागू

Fri, 21 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिलाधीश राजनारायण कौशिक ने जिले में किसी भी दुकान व स्टोर पर पटाखे बेचने पर धारा 144 लागू करते हुए पूर्णतया पाबंदी लगा दी है। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

आदेशों में कहा गया है कि जिले में नारनौल शहर के लिए सुभाष स्टेडियम, अटेली में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे, नांगल चौधरी में अनाज मंडी, महेंद्रगढ़ में कालेज  खेल स्टेडियम, कनीना में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड तथा सतनाली में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में ही अस्थाई लाइसेंसधारी की पटाखों की  बिक्री कर सकेंगे। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे नहीं छुड़ाएगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर प्रत्येक  स्टॉल की दूरी 3 मीटर होनी चाहिए। पानी व रेत की बाल्टी स्टाल के पास रखनी  होगी। पटाखों की बिक्री सुबह 8 से सायं 8 बजे तक ही होगी। इसी प्रकार रात  के दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पटाखे नहीं छोड़ जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 7 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त
दीपावली के मद्देनजर जिले में 7 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस  स्टेशन नारनौल सिटी के लिए धर्मबीर बीडीपीओ, पुलिस स्टेशन सदर नारनौल के  लिए रतनलाल नायब तहसीलदार, पुलिस स्टेशन नांगल चौधरी में प्रदीप कुमार  बीडीपीओ, अटेली मंडी में महेंद्रसिंह नायब तहसीलदार, महेंद्रगढ़ में  मुखत्यार सिंह नायब तहसीलदार, कनीना में रमेश चंद नायब तहसीलदार तथा पुलिस  स्टेशन सतनाली में मुकेश चौधरी नायब तहसीलदार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया  गया है। संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे।  पुलिस अधीक्षक इन्हें उचित मात्रा में पुलिस फोर्स मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में बताएंगे पटाखा छुड़ाने का समय
जिलाधीश  राजनारायण कौशिक ने दीपावली पर्व के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र  लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे सभी शिक्षण संस्थाओं के मुखियाओं को निर्देश  दें कि बच्चों को पटाखे छुड़ाने का समय सुबह 6 से सायं 10 तक बताया जाए।  इसके अलावा बच्चों को बताया जाए अस्पताल, न्यायालय, शिक्षण संस्थाएं,  धार्मिक स्थल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आतिशबाजी न करें।


अस्पतालों में हो इलाज की पूरी सुविधा
जिलाधीश  राजनारायण कौशिक ने दीपावली पर्व के मद्देनजर सिविल सर्जन को पत्र जारी कर  निर्देश जारी किए हैं कि वे त्यौहार के मद्देनजर अस्पतालों में इलाज व  दवाइयों का उचित मात्रा में प्रबंध रखें। इसके अलावा अतिरिक्त स्टाफ को भी  इस दौरान ड्यूटी पर पाबंद रहने के निर्देश दें और एंबुलेंस को तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed