फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, complaint, angry, police, action, tower, ascend

पुलिस की कार्रवाई से नाराज शिकायतकर्ता टावर पर चढ़ा, कार्रवाई के आश्वासन के बाद उतरा

Tue, 02 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
narnaul news, complaint, angry, police, action, tower, ascend
मोबाइल टॉवर

विज्ञापन
नारनौल के नांगल चौधरी में पुलिस द्वारा चोरी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज शिकायतकर्ता धोलेड़ो के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी शफीउद्दीन मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शिकायतकर्ता नीचे उतरने को तैयार हुआ। उधर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले महीने बाइक सवार लोगों ने घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर सोने के गहने आदि चुरा ले गए थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते मामला ट्रेस नहीं हुआ। 5-6 दिन बाद शिकायतकर्ता ने दोबारा आरोपियों को पकड़ने की शिकायत थाने दी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे धमकी देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद फिर से रविवार को गांव के नामजद लोगों के खिलाफ गहने चुराने की शिकायत दी। इस बार पुलिस ने शिकायत रजिस्टर्ड कर ली, किंतु कार्रवाई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। वहीं आरोपियों को जल्द पकड़ने की अपील पर पुलिस कर्मचारी भड़क गए और थाने से बाहर निकलने के निर्देश दिए। जिससे आक्रोशित पीड़ित मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस के प्रति अपना विरोध जताया। पीड़ित ने कहा कि गरीबों की शिकायत को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। चोरी की नामजद शिकायत देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इसलिए मजबूर होकर पीड़ित ने समाधान नहीं होने तक टावर पर अनशन करने का अल्टीमेटम दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे तथा मोबाइल से संपर्क कर नीचे उतरने को कहा, लेकिन पीड़ित पहले कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गया। करीब एक घंटे बाद एसएचओ ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इसके बाद पीड़ित 8.30 बजे टावर के नीचे उतरने को तैयार हुआ। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इससे पूर्व भी उक्त युवक इस तरह कई बाद टावर पर चढ़ चुका है, फिर भी उसकी शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने ने आएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वैसे पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शफीउद्दीन, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed